Manish's profileManish's spacePhotosBlogGuestbookMore Tools Help

Blog


    February 04

    हिन्दी लेखन और Screamer रेडियो का लुत्फ़ अब UBUNTU (Linux) पर भी …………

     

    पिछले लेख में बड़े भैया ने नोकिया फोन (जीपीआरएस) से इंटरनेट कनेक्ट करने की बात पूछी थी। जिस पर अभी कार्य चल रहा है सफलता मिलते ही सूचना मिल जयेगी।

    और उन्मुक्त भाई से बस इतना कहना चाहूँगा कि UBUNTU (Linux) इंस्टाल करना बेहद सरल है, जैसे एक साफ्टवेयर इन्स्टाल किया जाता है वैसे ही इसे भी किया जा सकता है।

    चुनना आपको है कि आप विंडोज के साथ UBUNTU (Linux) रखना चाहते हैं कि मुक्त रूप से केवल UBUNTU (Linux) ही इंस्टाल करना चाहते हैं। पिछले लेख में मुफ्त सीडी कैसे प्राप्त किया जाय यह बताया जा चुका है।

    1) UBUNTU (Linux) पर हिन्दी कैसे लिखें ?

    अगर आप UBUNTU (Linux) 8.04 के प्रयोगकर्ता है तो आप एक छोटी सी इन्स्टालर फाइल language-pack-gnome-hi_8.04+20080415_all यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। UBUNTU (Linux) 8.10 के यूजर को इस फाइल की कोई आवश्यकता नही है। इस फाइल को इंस्टाल कर लेने के पश्चात आप System > Administration > Language Support तक आ जाये। तदोपरान्त लिस्ट से हिन्दी भाषा चुनकर ओ के बटन दबा दें। कुछ Supported फाइले डाउनलोड होंगी और इन्स्टालेशन पूर्ण हो जायेगा। (इस दौरान आप इंटरनेट से जुड़े रहे)।

    सिस्टम पुनःआरम्भ करने के पश्चात आप उपरी कोने पर कीबोर्ड का एक आइकान देखेंगे जिसकी मदद से आप हिन्दी के साथ अन्य भारतीय भाषा भी लिख सकते हैं। यह विंडोज में उपयोग किये जाने वाले हिन्दी यूनिकोड राइटर जैसा ही कार्य करता है। अतः हिन्दी लिखने में कोई समस्या नही आती।

    2) Screamer रेडियो का आनन्द नेट सर्फिन्ग के दौरान …………>>

    अगर आप पुराने और नये, भक्तिमय और धूमधड़ाके जैसे गाने सुनने के शौकीन हैं तो आपके लिये यह बिल्कुल ही उपयुक्त है………

    नेट सर्फिंग के साथ साथ मनोरंजन भी हो जाय तो आनन्द दोगुना हो जाता है और अपना कार्य भी कुशलता से निपट जाता है।

    Screamer Radio अब तक केवल विंडोज पर ही शोभायमान रहा है तथा UBUNTU (Linux) पर ऐसी खुशबू खोजे नही मिलती। लेकिन एक तरीका है जिससे आप इस खुशबू को लगातार महसूस कर सकते है।

    तरीका :

    सर्वप्रथम आप Wine का उपयोग करें। अरे भाई!! पीने के लिये नही बल्कि इंस्टाल करने के लिये … अगर पहले से ही इंस्टाल कर रखा है तो कोई बात नही।

    Method for installing Wine …. (इंटरनेट से आप जुड़े रहे)

    Application > Accessories > Terminal

    And Write

    Sudo apt-get update

    Sudo apt-get install wine

    कुछ देर बाद Wine इंस्टाल हो जायेगा।

    इसके बाद Screamer Radio यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये और Home Directory में सुरक्षित कर लीजिये।

    फाइल को Extract कर लीजिये और Screamer Radio > screamer.exe पर दो बार चटका (क्लिक) लगाइये।

    लीजिये ज़नाब हो गया।

    Play पर click करते ही गानों की एक सुरीली धुन आपके कानों को सुकून पहुँचायेगी।

    ध्यान रखे :- यह जुगाड़ Method है अतः Menu Bar को हाथ न लगाये। मीनू बार को क्लिक करते ही आप का सारा सिस्टम फ्रीज़ हो जायेगा। जिसके लिये आपको System Restart or Log Off की ज़रूरत पड़ सकती है। अतः आपसे निवेदन है कि जुगाड़ के साथ NO छेड़खानी………

    मैनें प्रीसेट के तौर पर एक लोकप्रिय रेडियो स्टेशन पहले से ही ट्यून कर रखा है अतः सिर्फ़ Play करने की ज़रूरत होती है।

    3) Screamer Radio को Sound and Videos लिस्ट में रखना …………>>

    बार बार Home Directory में जाकर screamer.exe पर क्लिक करने की झंझट से भी बचा जा सकता है,

    वो ऐसे ……

    Right click on Application

    Edit menu > Sound and Videos

    Add Items

    Name – Screamer Radio

    Browse > Home Directory >Screamer Radio >screamer.exe

    For screamer Icon ……. Drag and drop this image at Icon place

    screamer-radio_cacabuda_software

    And close …….. you can now start screamer radio from Application > Sound and Videos > Screamer Radio

    इति श्री

    राजर्षि नारद से अपेक्षा है कि वे समझ गये होंगे।

    कोई और समस्या हो तो समाधान के लिये ज़रूर याद करें।

                                                                               - मनीष

    Comments

    Please wait...
    Sorry, the comment you entered is too long. Please shorten it.
    You didn't enter anything. Please try again.
    Sorry, we can't add your comment right now. Please try again later.
    To add a comment, you need permission from your parent. Ask for permission
    Your parent has turned off comments.
    Sorry, we can't delete your comment right now. Please try again later.
    You've exceeded the maximum number of comments that can be left in one day. Please try again in 24 hours.
    Your account has had the ability to leave comments disabled because our systems indicate that you may be spamming other users. If you believe that your account has been disabled in error please contact Windows Live support.
    Complete the security check below to finish leaving your comment.
    The characters you type in the security check must match the characters in the picture or audio.

    To add a comment, sign in with your Windows Live ID (if you use Hotmail, Messenger, or Xbox LIVE, you have a Windows Live ID). Sign in


    Don't have a Windows Live ID? Sign up

    Trackbacks

    The trackback URL for this entry is:
    http://manish2god.spaces.live.com/blog/cns!E262EDF52352134C!315.trak
    Weblogs that reference this entry
    • None