Manish's profileManish's spacePhotosBlogGuestbookMore ![]() | Help |
|
|
February 05 वह कहता है
तुम उसे ढूँढ न पाओगे उस रहस्य को जिसकी छाया तले तुम तिलमिला रहे हो बने एक लाचार वह कहता है
तुम देख नहीं सकते तुम सुन नहीं सकते तुम महसूस नहीं कर सकते हर स्थिति से, तुम अपंग कर दिये गये हो वह कहता है
तुम धोखे में हो अपने आप में कैद एक कैदी हो खूबसूरत कैदखानों में रखा है तुमको हाँ तुम कैद हो, चीखकर वह कहता है
एकाएक चुप होकर वह निहारता है इस संसार के रंग भरे दृश्यों को पल भर की मुस्कान बिखेर फफक कर रो पड़ता है मैं कौन हूँ, मैं कौन हूँ मुझे आज़ाद कर दो, आज़ाद …… करूण स्वर में वह कहता है February 04 हिन्दी लेखन और Screamer रेडियो का लुत्फ़ अब UBUNTU (Linux) पर भी …………
पिछले लेख में बड़े भैया ने नोकिया फोन (जीपीआरएस) से इंटरनेट कनेक्ट करने की बात पूछी थी। जिस पर अभी कार्य चल रहा है सफलता मिलते ही सूचना मिल जयेगी। और उन्मुक्त भाई से बस इतना कहना चाहूँगा कि UBUNTU (Linux) इंस्टाल करना बेहद सरल है, जैसे एक साफ्टवेयर इन्स्टाल किया जाता है वैसे ही इसे भी किया जा सकता है। चुनना आपको है कि आप विंडोज के साथ UBUNTU (Linux) रखना चाहते हैं कि मुक्त रूप से केवल UBUNTU (Linux) ही इंस्टाल करना चाहते हैं। पिछले लेख में मुफ्त सीडी कैसे प्राप्त किया जाय यह बताया जा चुका है। 1) UBUNTU (Linux) पर हिन्दी कैसे लिखें ? अगर आप UBUNTU (Linux) 8.04 के प्रयोगकर्ता है तो आप एक छोटी सी इन्स्टालर फाइल language-pack-gnome-hi_8.04+20080415_all यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। UBUNTU (Linux) 8.10 के यूजर को इस फाइल की कोई आवश्यकता नही है। इस फाइल को इंस्टाल कर लेने के पश्चात आप System > Administration > Language Support तक आ जाये। तदोपरान्त लिस्ट से हिन्दी भाषा चुनकर ओ के बटन दबा दें। कुछ Supported फाइले डाउनलोड होंगी और इन्स्टालेशन पूर्ण हो जायेगा। (इस दौरान आप इंटरनेट से जुड़े रहे)। सिस्टम पुनःआरम्भ करने के पश्चात आप उपरी कोने पर कीबोर्ड का एक आइकान देखेंगे जिसकी मदद से आप हिन्दी के साथ अन्य भारतीय भाषा भी लिख सकते हैं। यह विंडोज में उपयोग किये जाने वाले हिन्दी यूनिकोड राइटर जैसा ही कार्य करता है। अतः हिन्दी लिखने में कोई समस्या नही आती। 2) Screamer रेडियो का आनन्द नेट सर्फिन्ग के दौरान …………>> अगर आप पुराने और नये, भक्तिमय और धूमधड़ाके जैसे गाने सुनने के शौकीन हैं तो आपके लिये यह बिल्कुल ही उपयुक्त है……… नेट सर्फिंग के साथ साथ मनोरंजन भी हो जाय तो आनन्द दोगुना हो जाता है और अपना कार्य भी कुशलता से निपट जाता है। Screamer Radio अब तक केवल विंडोज पर ही शोभायमान रहा है तथा UBUNTU (Linux) पर ऐसी खुशबू खोजे नही मिलती। लेकिन एक तरीका है जिससे आप इस खुशबू को लगातार महसूस कर सकते है। तरीका : सर्वप्रथम आप Wine का उपयोग करें। अरे भाई!! पीने के लिये नही बल्कि इंस्टाल करने के लिये … अगर पहले से ही इंस्टाल कर रखा है तो कोई बात नही। Method for installing Wine …. (इंटरनेट से आप जुड़े रहे) Application > Accessories > Terminal And Write Sudo apt-get update Sudo apt-get install wine कुछ देर बाद Wine इंस्टाल हो जायेगा। इसके बाद Screamer Radio यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये और Home Directory में सुरक्षित कर लीजिये। फाइल को Extract कर लीजिये और Screamer Radio > screamer.exe पर दो बार चटका (क्लिक) लगाइये। लीजिये ज़नाब हो गया। Play पर click करते ही गानों की एक सुरीली धुन आपके कानों को सुकून पहुँचायेगी। ध्यान रखे :- यह जुगाड़ Method है अतः Menu Bar को हाथ न लगाये। मीनू बार को क्लिक करते ही आप का सारा सिस्टम फ्रीज़ हो जायेगा। जिसके लिये आपको System Restart or Log Off की ज़रूरत पड़ सकती है। अतः आपसे निवेदन है कि जुगाड़ के साथ NO छेड़खानी……… मैनें प्रीसेट के तौर पर एक लोकप्रिय रेडियो स्टेशन पहले से ही ट्यून कर रखा है अतः सिर्फ़ Play करने की ज़रूरत होती है। 3) Screamer Radio को Sound and Videos लिस्ट में रखना …………>> बार बार Home Directory में जाकर screamer.exe पर क्लिक करने की झंझट से भी बचा जा सकता है, वो ऐसे …… Right click on Application Edit menu > Sound and Videos Add Items Name – Screamer Radio Browse > Home Directory >Screamer Radio >screamer.exe For screamer Icon ……. Drag and drop this image at Icon place And close …….. you can now start screamer radio from Application > Sound and Videos > Screamer Radio इति श्री राजर्षि नारद से अपेक्षा है कि वे समझ गये होंगे। कोई और समस्या हो तो समाधान के लिये ज़रूर याद करें। - मनीष |
|
|